आइये आपका स्वागत है

Thursday 1 May 2014

सम्मान के हकदार श्रमिक

हर कोई अपने स्तर पर श्रमिक है और पसीना बहाना श्रमिक की पहचान है पर हर स्तर पर श्रमिक को सम्मान नहीं मिलता यदि आप अपने उच्च अधिकारी से सम्मान की अपेक्षा रखते हैं तो आपका भी फर्ज है अपने निम्न स्तर के श्रमिकों को उचित सम्मान देना .... आखिर खून पसीना बहाते हैं भले ही अपने पेट के लिए पर उनका सहयोग हर स्तर पर मायने रखता है और विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है !
              ***

कर्कश वाणी
सहना मजबूरी
सब हैं जाणी
      ***
पेट की आग
जलाए हरपल
कैसे अभाग
       ***
सूखा शरीर
श्रम है मजबूरी
न हो अधीर
        ***
थोड़ा सम्मान
श्रमिक हकदार
जरा ले जान
        ***
नन्हें श्रमिक
खो रहे बचपन
सुनो धनिक
       ***
रद्दी बीनता
वो बाल मजदूर
पेट की चिन्ता
      ***


प्रवीन मलिक 

4 comments:

  1. पेट की आग
    जलाए हरपल
    कैसे अभाग
    ..
    मजदूर और मजबूर में ज्यादा द और ब का फर्क भर है
    चिंतनशील सामयिक प्रस्तुति ..
    दिवस विशेष की शुभकामनायें!

    ReplyDelete
  2. आपकी यह उत्कृष्ट प्रस्तुति कल शुक्रवार (02.05.2014) को "क्यों गाती हो कोयल " (चर्चा अंक-1600)" पर लिंक की गयी है, कृपया पधारें और अपने विचारों से अवगत करायें, वहाँ पर आपका स्वागत है, धन्यबाद।

    ReplyDelete
    Replies
    1. सादर आभार राजेंद्र जी मेरी रचना को अपने चर्चा अंक में शामिल करने के लिए ..

      Delete
  3. सभी श्रमिकों को नमन आज

    ReplyDelete

पधारने के लिए धन्यवाद